Jaunpur News: करंजाकला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र करंजाकला में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी के सदस्य, प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव (मम्मन) ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की प्रगति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम पंचायतों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के माध्यम से बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों और समाज की सहभागिता भी जरूरी है। इस अवसर पर राम कृष्ण यादव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) करंजाकला ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में श्रवण कुमार यादव (खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला) सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। करंजाकला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में सफल बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे: डीएम
| विज्ञापन |
