BREAKING

Jaunpur News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रथम बैच का हुआ समापन

प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्र

सुधाकर सिंह महाविद्यालय में हुआ आयोजन

फैज अंसारी @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह प्रशिक्षण पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से  सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

विशिष्ठ अतिथि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव रहे। इस योजना की कार्यदायी संस्था यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लि. (यूपीकान) के प्रतिनिधि आनंद मिश्रा, चेतन सिंह ने बताया कि पहले बैच में एक सौ प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के अध्यक्ष रमेश सिंह तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। कालेज की प्राचार्य डा. रूबी राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र जौनपुर के रामनवल चौहान, नबी सिंह, राहुल सिंह, अनिल जायसवाल, डा. सदानंद राय, पंकज सिंह अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें |Jaunpur News: केराकत पुलिस ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 04 व्यक्ति गिरफ्तार

ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards  Mount Litera Zee School  Contact us on +91 7311171181, +91 7311171182  FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website mlzsjaunpur.com.
विज्ञापन



Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें