BREAKING

Jaunpur News: बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा और ऑटो, लुंबिनी–दुद्ध मार्ग पर नियम बेअसर

नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला,जौनपुर। सरायख्वाजा के लुंबिनी–दुद्ध मार्ग पर इन दिनों यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ई-रिक्शा, ऑटो और दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, और क्षमता से अधिक सवारी लेकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। ताजा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का है, जहां चलती ई-रिक्शा में एक व्यक्ति पीछे की ओर लटककर यात्रा करता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन सरायख्वाजा पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने मांग की है कि मार्ग पर नियमित चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

यह भी पढ़ें | अखिलेश बनना आसान नहीं 

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें