Jaunpur News: शाहगंज सीएचसी पर मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
दवा ही नहीं, बल्कि रोगी को सही मार्गदर्शन देना ही फार्मासिस्ट की असली पहचान: डा. रफीक
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने सभी फार्मासिस्टों और फार्मेसी स्टाफ को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि– “फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाला ही नहीं, बल्कि मरीज के लिए सही दवा, उसकी मात्रा और समय की जानकारी देने वाला मार्गदर्शक होता है। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक रोगी फार्मासिस्ट पर भरोसा करता है, क्योंकि वही मरीज और दवा के बीच की कड़ी है। दवा की सही जानकारी रोगी को ठीक करने के साथ-साथ उसके दुष्प्रभावों से बचाने में भी मदद करती है।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ फार्मासिस्ट हैं। डॉक्टर जहाँ मरीज की बीमारी की पहचान करते हैं, वहीं फार्मासिस्ट दवा के सुरक्षित और प्रभावी प्रयोग की जिम्मेदारी निभाते हैं। आज के समय में फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक नहीं, बल्कि रोगियों के जीवनरक्षक सहयोगी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान पूर्व मुख्य फार्मासिस्ट विजय बहादुर यादव, मुख्य फार्मासिस्ट जेपी पाण्डेय, फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर, फार्मेसी स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फार्मासिस्ट दिवस को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बनाने का संकल्प लिया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)