Jaunpur News: शहर कोतवाल बाबा केरारवीर धाम में मनाया गया द्वितीय वार्षिकोत्सव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महादेव सेवा द्वारा निरंतर चल रहे श्री हनुमान चालीसा पाठ के द्वितीय वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों सदस्यों द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ व पूर्णाहुति के पश्चात भंडारा प्रसाद एवं भजन संध्या कर वार्षिकोत्सव पूर्ण हुआ। महादेव सेना के संस्थापक अध्यक्ष बिमल सिंह ने श्री हनुमान चालीसा पाठ वार्षिक पूर्णाहुति की महिमा बताते हुआ जनकल्याण की कामना की। संस्थापक सचिव मनीष सेठ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जागरूकता से ही बचाव है कैंसर रोग

मनोज सोनी कोमल द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया। यज्ञ में वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, भाजपा नेता सतीश सिंह बसालतपुर, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदु, नीरज सिंह, अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली समेत अन्य गणमान्य लोगों ने आहुति दी। महादेव सेना के जिलाध्यक्ष हरेराम केसरवानी, उपाध्यक्ष सुरेश सोनकर, शुभम सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित साहू, विष्णु ठठेरा, मनीष राय, दीपक गुप्ता, विकास साहू, स्वराम शर्मा, सुनील मोदनवाल, शीतल साहू, धीरज सोनी, संजय सोनी, सौरभ सेठ, मोहन सेठ, नीरज गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, विवेक मौर्या, पवन मोदनवाल, अभिषेक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें