#MainpuriNews : अज्ञात वाहन ने तीन साइकिल सवारों को रौंदा, मचा कोहराम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर सुबह अज्ञात वाहन ने तीन साइकिल सवार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों लोगों की लाशें हाईवे पर बिखर गई। जानकारी होते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घटना की जांच में जुट गई।
- जानिए कैसे हुआ हादसा
यह हादसा मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर बेवर के खाकेताल निवासी सिंहलाल सिंह शाक्य, खेम करन सिंह और विनोद कुमार सिंह शनिवार सुबह साइकिल से सामान लेने के लिए जा रहे थे। विद्या कोल्ड स्टोर के सामने तीनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की साइकिल चकनाचूर हो गईं और शव हाईवे पर बिखर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। बताया जा रहा है कि तीनों लोग अपने घर से राशन का सामान लेने के लिए जा रहे थे।
- परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सड़क पर बिखरी लाशें देख परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किस वाहन से हुआ, इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस जांच-पड़ताल कर उस वाहन का भी पता लगा रही और आरोपी की तलाश कर रही है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News