BREAKING

#MumbaiNews : मध्य रेलवे के मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त हुए प्रो. दयानंद तिवारी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् , साहित्यकार व भाजपा के मुंबई प्रदेश के प्रवक्ता प्रो डॉ दयानंद तिवारी को रेल मंत्रालय ने मध्य रेलवे के डी आर यू सी सी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी है। प्रो दयानंद तिवारी मूलतः उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज क्षेत्र के राजे सुल्तान पुर थान्हा के अन्तर्गत कमालपुर  मुबारकपुर पिकार के मूल निवासी हैं। उनका कहना है कि हमें जो कुछ भी मिला है वह हमारे कुल देवता सुर्युबाबा और ब्रह्मचारी बाबा की कृपा है।

उन्होंने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा है कि मेरी कोशिश होगी कि मैं मध्य रेलवे में रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य होने के नाते रेलवे के विभिन्न कार्यों गतिविधियों यात्री सुविधाओ को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर अपने सुझाव रेलवे को देते रहेंगे उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्तापूर्ण सप्लाई आदि सुनिश्चित करने के लिए विभाग से मिलकर सहयोग करता रहूंगा। जिससे मध्य रेलवे को एक नया आदर्श स्थान प्राप्त हो सके। ज्ञातव्य है कि प्रो तिवारी वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य में मानवाधिकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ साथ महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति के सदस्य हैं। 

आपको महाराष्ट्र राज्य शिक्षक पुरस्कार और महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। प्रो तिवारी 5 विषयों में मास्टर्स के साथ पीएच डी और डी लिट कर चुके हैं। महाराष्ट्र के पाठ्यक्रम में 12 वीं कक्षा में उनकी लिखी एकांकी बहुत चर्चित है। श्री तिवारी ने इस नियुक्ति के लिए मुंबई के भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार , महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस , भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय , रविन्द्र नाथ शर्मा, डॉ राजकुमार त्रिपाठी , आचार्य पवन त्रिपाठी, डॉ मुकेश शुक्ला , केडी शर्मा , मनोज कुमार गोयल और मंत्र भारत के समूह संपादक श्री राकेश शर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें