#JaunpurNews : पालिकाकर्मियों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरुक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदान अवश्य करने की अपील किया गया। मतदाता जागरूकता रैली को अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होकर समूचे नगर में भ्रमण करते हुए नगर पालिका प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल पालिकाकर्मियों द्वारा नगरवासियों को संदेश दिया गया कि 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकले और मताधिकार का प्रयोग करें। रैली में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, अवर अभियंता जलकल शिवानन्द वास्को, लिपिक ओंकारनाथ मिश्र, ज्ञान प्रकाश, आलोक गुप्त, भरत लाल, बृज किशोर, सफाई नायक होरीलाल समेत बड़ी संख्या में पालिका परिषद के कर्मचारी गण शामिल रहे।
![]() |
| Ad |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

