खेतासराय : ट्रेलर खराब होने से खेतासराय में लगा जाम | #NayaSaveraNetwork
- पुलिस ने मशक्कत कर यातायात को कराया बहाल
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय। नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला कस्बा में रविवार की अपराह्न जाम के चपेट में आ गया। पुलिस बूथ के समीप शाहगंज मार्ग पर ट्रेलर खराब हो गया। आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को बारी-बारी रिलीज कराया। लगभग 40 मिनट बाद गाड़ी बनी तब वह गन्तव्य के लिए रवाना हुआ। यातायात को बहाल कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि रविवार को तीन बजे मुख्य मार्ग पर उक्त स्थान पर ट्रेलर खराब हो गई, जिससे जगह-जगह नगर में जाम लग गया। दोनों पटरियों पर बहनों के कतार लग गई। दुपहिया वाहन और राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो उठा। पुलिस बूथ पर मौजूद जवानों ने जाम हटाने में असफल रहे। मामले की जानकारी एसएचओ दीपेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस फोर्स भेजकर जाम को हटाया। करीब 3:40 बजे उक्त ट्रेलर की मरम्मत हुई तो वह आगे के लिए रवाना हुई।