हिमाचल कांग्रेस महासचिव पर जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। हमले में उनके नाक और मुंह पर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। पुलिस के मुताबिक जिले के मंडी-मांडवाँ में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस के महासचिव ठाकुर पर आज कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घायलवस्था में श्री ठाकुर को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां वह उपचाराधीन है।