लखनऊ: चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
निगोहां। निगोहां पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक नन्दौली चौराहे के पास गुरुवार को बाइक सवार दो संदिग्ध आते नजर आए। जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। वह कुछ आगे बढ़े थे तभी उनकी बाइक की चेन टूट गई। अनियंत्रित होकर दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
इस बीच दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपितों की पहचान निगोहां के मीरखनगर अभिषेक तिवारी व कासिमपुर के जयकरन के रूप में हुई। दोनों आरोपित मजदूर हैं। सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपितों ने चोरी का सामान लेकर बेचने जाने की बात कबूल की। आरोपितों ने बताया कि यह बाइक भी दो दिन पहले ही पीजीआई इलाके से चोरी की थी। आरोपितों के कब्जे से एक टैबलेट, पांच मोबाइल फोन, चांदी व तांबे के बर्तन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |