नया सवेरा नेटवर्कअगरतला। त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरजीत दत्ता का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दत्ता के परिवार में पत्नी और बेटी हैं। कई बीमारियों से पीड़ित रामनगर विधायक को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था। दत्ता के निधन पर त्रिपुरा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
 |
AD |
 |
Advt. |
 |
Advt.
|