 |
बाबा घाट का स्थापित वैष्णोदेवी का पूजा पंडाल |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। नगर के बाबा घाट पर जय मां विन्ध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति बाबा घाट द्वारा स्थापित दुर्गा पंडाल लोगों आकर्षण का केंद्र विन्दु बना हुआ है। देखा जाय तो हिन्दू मुस्लिम के सहयोग से बने इस पूजा पंडाल बाल गंगा जम्बू कटरा कश्मीर के तर्ज पर हुबहू शक्ल में स्थापित पंडाल में सामने सुरसा देवी, तालाब में नीचे के हिस्से में वैष्णों देवी की प्रतिमा,ऊपर तल पर मां दुर्गा प्रतिमा के साथ झरना का मनोरम दृश्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जय मां विन्ध्य वासिनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा का कहना है कि हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक स्वरूप इस उपनगरी नगरी केराकत में इस दुर्गा पूजा पंडाल में समाज सेवी अली खान उर्फ बल्लो खान का आर्थिक योगदान उल्लेखनीय है। साथ ही शशि मिश्र,नीरज सोनी,अभिषेक सोनी,रवी गिरी,राम चौधरी,कल्लू चौधरी, एवं मनीष सोनकर का भी योगदान सराहनीय है। इसके अलावा तहसीलदार के आवास के सामने दुर्गा प्रतिमा व तहसील के प्रांगण में स्थापित पंडाल में मां काली की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर में सभी स्थापित 14 पंडालों का सफल का संचालन पूजा महासमिति अध्यक्ष विनोद कन्नौजिया, डॉ. शिव प्रताप श्रीवास्तव, साहब लाल साहू, कृष्णा सोनी व मैनुद्दीन हाश्मी द्वारा किया जा रहा है।
 |
AD |
 |
Ad |
 |
Ad
|