जौनपुर: अंशिका व आयुषी ने जीते 6 गोल्ड मेडल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
73वां जिला स्तरीय स्कूल एथलीट खेल प्रतियोगिता संपंन
केराकत जौनपुर। सेनापुर में तीन दिवसीय 73वां एथलीट खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गयी। जिसमें जनपद से 20 ब्लॉक के सैकड़ों खिलाडि़यों ने अलग अलग खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिस्पर्था का बेहतर प्रदशर््ान किया, वहीं डेहरी गांव की आयुषी व अंशिका यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। अंशिका यादव ने अंडर 14 गल्र्स रिले रेस में 3 गोल्ड मेडल के साथ बेस्ट एथलीट रही। वहीं आयुषी यादव रिले रेस में 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किया, दोनों खिलाड़ी केडी कराटे स्पोर्ट्स एकेडमी डेहरी में अभ्यासरत है, खिलाडि़यों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, सहयोगी खिलाडि़यों सहित कोच सोनू यादव, प्रधान पति सुभाष यादव (फौजी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान अजय कुमार यादव को दिया। मंडल स्तर एथलीट खेल प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाडि़यों का चयन किया गया। इस अवसर पर सीओ गौरव कुमार शर्मा , सेनापुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमरेज सिंह व प्रबंधक विनोद कुमार सिंह प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाडि़यों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |