नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। जिले के कई थानों में विभिन्न संज्ञेय अपराध में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने रविवार की रात उसके पैतृक निवास सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया। गांव निवासी भुलईराम प्रजापति उर्फ बखेड़ू लाइन बाजार, सरायख्वाजा व स्थानीय थाने में विभिन्न संज्ञेय अपराधों में वांछित चल रहा था। स्थानीय पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर दी थी। पुलिस उसकी तलाश सरगर्मी से कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपने पैतृक गांव के घर पर सो रहा है। प्रभारी निरीक्षक अपने साथ एसआई रामभुवन यादव व हमराहियों को लेकर उसके घर पहुंच घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|