जौनपुर: डीएम ने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डीएम ने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मतगणना के लिए तैयारियों की ली जानकारी, दिये निर्देश

जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने टी.डी. इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी, बैरिकेडिंग सहित मतगणना के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की 12 निकायों की मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे 105 टेबल पर होगी जिसमें तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज में जौनपुर नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कचगांव, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर व नगर पंचायत जफराबाद निकाय की गणना और अन्य निकायों की गणना उनके तहसील क्षेत्रों में होगी। जिसमें नगर पालिका परिषद शाहगंज एवं नगर पंचायत खेतासराय की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर एवं नगर पंचायत मछलीशहर की मतगणना बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर परिसर जौनपुर में होगी, नगर पंचायत मड़यिाहॅू एवं नगर पंचायत रामपुर की मतगणना स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मड़यिाहॅू, नगर पंचायत केराकत की मतगणना पब्लिक इण्टर कालेज मनियरा केराकत एवं नगर पंचायत बदलापुर की  मतगणना सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में होगी। समस्त लगे कार्मिकों का रेंडमाइजेशन हो चुका है और उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम क्षअयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ