भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्नड़ अभिनेता सुदीप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बेंगलुरु। सैंडलवुड अभिनेता किच्छा सुदीप कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 14 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। सुदीप कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की शिगगांव सीट सहित उन निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे जहां नायक मतदाताओं की संख्या अधिक है। उल्लेखनयी है कि अभिनेता सुदीप ने पांच अप्रैल को उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
सुदीप ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री बोम्मई के साथ एक अनौपचारिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "मैं बोम्मई को तब से जानता हूं जब मैं बच्चा था। मैं उन्हें मामा के रूप में संबोधित करता हूं। फिल्म उद्योग में मेरे संघर्ष के दिनों में बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे और मामा (बोम्मई) उनमें से एक हैं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं खड़ा रहूं। श्री सुदीप के फैसले पर टिप्पणी करते हुए जनता दल सेकुलर (जेडीएस) और कांग्रेस ने कहा कि भाजपा फिल्म अभिनेताओं का इस्तेमाल कर चुनाव नहीं जीत सकती है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

%20%E0%A4%AA.jpg)