नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रमज़ान का महीना आते ही मुसलमान एक महीना रोज़ा रखते हैं और रात में विशेष नमाज़ तरावीह पढ़ते हैं। इसी क्रम में नगर के शाहीपुल पर स्थित शेर वाली मस्जिद में नवें रमज़ान पर तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल हुआ। इस मौके पर मस्जिद में एक महफि़ल का आयोजन किया गया जिसमें नात ए पाक व सलाम पढ़कर शेर वाली मस्जिद के पेश ए इमाम क़ारी इश्तियाक़ अहमद जि़या जौनपुरी ने रमज़ान के महीने की फ़ज़ीलत और क़ुरआन की अहमियत अल्लाह और उसके रसूल पर प्रकाश डाला और देश में अमन व शांति के लिये दुआ कराई। नवें रमज़ान को तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल होने पर हुई महफि़ल में तक़रीर करते हुए क़ारी इश्तियाक़ ने फ़रमाया कि वोह लोग बहुत .खुश नसीब हैं जिनको तरावीह में क़ुरआन सुनने का अवसर मिला है। क़ुरआन को अल्लाह ने रमज़ान के महीने में आसमान से ज़मीन पर उतारा है। इसमें बताई गई हर बातें सच्ची हैं इसका इनकार करने वाला मुसलमान नहीं है। हमको क़ुरआन पर अमल करना है ताकि दोनों जहान में कामयाबी मिल सके। अंत में उपस्थित लोगों ने इमाम को गुलपोशी करके तोहफ़ा पेश किया और नमाजि़यों में शिरिनी वितरित की गई। इस अवसर पर अबूज़र अंसारी, मज़हर आसिफ़, असीम, मोनिस, मोहम्मद अजमल आदि मौजूद रहे।
 |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|