नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। हरपालपुर में शनिवार सुबह करंट लगने से राजभर (25) की मौत हो गई। डीह बाबा मंदिर में झंडा चढ़ाते समय हरा बांस हाई वोल्टेज तार से छू गया और संतोष करंट की चपेट में आ गया। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता राजश्री राजभर ने बताया कि संतोष मजदूरी करता था। मां पार्वती रो रो कर बेसुध थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ