 |
कंबल वितरित करते मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशंस के लोग |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स के तत्वाधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गरीबों एवं असहायों में गुरूवार की दोपहर में चाचकपुर स्थित वनवासी बस्ती में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधवा एवं असहाय महिलाओं को कंबल वितरित कर संस्था के सदस्यों द्वारा भीषण ठंड में और भी सजग रहने के लिए उपस्थित लोगों को सुझाव दिया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य मनोज कुमार यादव (प्रधानाध्यापक), अंजनी कुमार मिश्र (मीडिया प्रभारी), अजीत कुमार, धीरज, रश्मिता सिंह, नेहा सिंह, आरती सिंह, दिलरु बा, शेरू बेनबंसी, आनंद यादव, आनंद तिवारी, कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सुदशर््ान, रवि, अजय सेठ सहित संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। संस्था संरक्षक ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि सेवा का भाव लोगों में स्वयं प्रस्फुटित होता है, जो अद्वितीय व अलौकिक होता है। कार्यक्रम में आए हुए सभी लाभार्थियों एवं आगंतुकों को संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र ने आभार व्यक्त किया।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|