दिल्ली एमसीडी जीतने पर आम आदमी पार्टी का मुंबई में जश्न| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। दिल्ली एमसीडी का चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगुना हो गया है। मुंबई के अनेक स्थानों पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
अंधेरी कोर्ट बार एसोसिएशन में भी जीत का जश्न देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने आम आदमी पार्टी के मीरा भायंदर शहर लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट रघुनाथ कुशवाहा को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। एडवोकेट कुशवाहा ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जूझ रहा देश का आम आदमी जाग चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र के सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी की ताकत और लोकप्रियता देखने को मिलेगी।
एडवोकेट कुशवाहा ने कहा कि देश में कैंसर की तरह फैल रहे भ्रष्टाचार को मिटाने में सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है।एडवोकेट कुशवाहा को बधाई देने वाले अधिवक्ताओं में एडवोकेट बलवंत पाटील, सुरेश तिवारी, रामफेर यादव, राजकुमार उपाध्याय, अंजनी कुमार द्विवेदी, मनोज मिश्र, रामजी ओझा, कृष्णचंद उपाध्याय , हर्ष शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, सोनी तिवारी का समावेश रहा। अवसर पर आम आदमी पार्टी के मीरा भायंदर शहर अध्यक्ष सुखदेव , नीलम अरनोल उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |