नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बाइक की टक्कर से एक अधेड़ महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थी। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया हैं। स्वजन पुलिस को सूचित किये बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिये। जानकारी के अनुसार गोधना जरौना मार्ग पर स्थित मीरपुर निवासी 52 वर्षीय शाँति देवी पत्नी नान्हक वि·ाकर्मा बुधवार की सुबह पशुओं का चारा लेकर सड़क पार कर रहीं थी। गोधना से मीरगंज की ओर आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे वहीं गिर कर बेहोश हो गर्इं। स्वजन तत्काल उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार वाहन समेत फरार हो गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वजनों ने पुलिस को सूचना अब तक नहीं दी है।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|