नया सवेरा नेटवर्क
लोहता। कोटवा (लोहता) के अयोध्यापुर के पास वरुणा में गुरुवार सुबह सात बजे लापता किशोरी का शव उतराया मिला। उसकी पहचान सिंधोरा थाना क्षेत्र के मरुई निवासी संजय गौतम की 16 वर्षीय पुत्री काजल के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय गौतम ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर को काजल घर से साइकिल लेकर दवा देने निकली थी, इसके बाद वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद 26 अक्तूबर को सिंधोरा थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत पर सिंधोरा पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। काजल तीन बहनों एक भाई में दूसरे नम्बर पर थी। वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। मृतका के गर्दन पर किसी रस्सी से कसने का निशान था। वहीं पैर में भी किसी जंतु के काटने के निशान थे। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी।
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ