BREAKING

Jaunpur News: गोमती का जलस्तर 8 फीट पहुंचा, प्रशासन अलर्ट

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गोमती नदी का जलस्तर बढ़कर आठ फीट पहुंच गया है। हालांकि खतरे का निशान 24 फीट है, इसलिए फिलहाल बाढ़ का कोई बड़ा खतरा नहीं है। पिछले दो दिनों में जलस्तर बढ़ने से गोपी घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर के चबूतरे तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लिए जिले में 58 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। छह तहसीलों में बाढ़ की आशंका वाले 347 गांव चिह्नित किए गए हैं। एसडीएम को जलस्तर और बारिश की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

नगर क्षेत्र को उत्तरी और दक्षिणी दो जोन में बांटकर 20 सेक्टर बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों के लिए स्कूल-कॉलेज समेत अन्य स्थान चिह्नित किए गए हैं। बचाव कार्य के लिए 42 गोताखोर और 146 नाविक तैयार रखे गए हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें