Mumbai News: सक्षम फाउंडेशन द्वारा भीमसेन अस्पताल को दवाइयों व सर्जिकल उपकरणों का सहयोग
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
भायंदर। सक्षम फाउंडेशन द्वारा थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सौजन्य से भारत रत्न पंडित भीमसेन रुग्णालय,भायंदर में जनसेवा हेतु एक सराहनीय पहल के तहत एकमुश्त (बल्क) दवाइयों एवं सर्जिकल उपकरणों का सहयोग प्रदान किया गया। समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र मेहता ने इस योगदान के लिए फाउंडेशन एवं थायरोकेयर की सराहना की एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का संदेश दिया कि जो दवाएं जरूरतमंदों के लिए दी गई हैं उनका सदुपयोग होना चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए सम्माननीय अतिथि के रूप में मीरा भयंदर महानगरपालिका की महापौर श्रीमती डिंपल मेहता एवं उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मउत्सव मनाया
विशेष अतिथि के रूप में डॉ. नरेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे भरत लाल अग्रवाल, सुशील पोद्दार, डॉ नवल अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, वर्षा भानुशाली, नियामक सदस्य ओमप्रकाश गडोदिया एवं अनीता दीक्षित सहित थायरोकेयर से आए हुए आशीष अरोरा, यश शर्मा, मोहित शर्मा, प्रियदर्शिनी सिन्हा, जिगर देसाई एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। सक्षम फाउंडेशन के ट्रस्टी अनुज सरावगी एवं अध्यक्ष सुमीत अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के सौरभ पोद्दार,अमित अग्रवाल, अभिजीत घोषाल, सचिन अग्रवाल, क्रुणाल शाह,अजित मिश्रा,भारत जालोर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।


