BREAKING

Mumbai News: हनुमान जी शक्ति, भक्ति, निस्वार्थ सेवा और साहस के सर्वोच्च प्रतीक : बालकृष्णाचार्य महाराज

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

भायंदर। हनुमान जी शक्ति, असीम भक्ति, निस्वार्थ सेवा और साहस के सर्वोच्च प्रतीक हैं। वे भगवान राम के परम भक्त हैं, जिन्हें "संकटमोचन" कहा जाता है क्योंकि वे भक्तों के दुखों और बुराइयों का नाश करते हैं। हनुमान जी का महत्व बल, बुद्धि, विद्या और विनम्रता के आदर्श रूप में है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं। मोदी परिवार द्वारा बालाजी गौशाला भायंदर पश्चिम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक बालकृष्णाचार्य महाराज नए उपरोक्त बातें कही। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 102 वर्ष की उम्र में ब्रह्मलीन सच्चिदानंद स्वामी का जौनपुर से रहा गहरा लगाव

उन्होंने कहा कि हनुमान जी की उपासना करने वाला व्यक्ति हमेशा सुखी समृद्ध और बलशाली होता है।  मानकचंद मोदी तथा उनके परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में हजारों लोग शामिल हुए। मुख्य यजमान के रूप में ज्योति मानकचन्द मोदी तथा अंजू सुरेश कुमार मोदी ने लोक कल्याण की भावना के साथ पूजा अर्चना की। 2 फरवरी से आरंभ कथा का समापन 8 फरवरी को भंडारा के साथ संपन्न हुआ। 

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें