BREAKING

Jaunpur News: भारत विकास परिषद ने बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) राष्ट्रीय पर्व पर एक कार्यक्रम सेंट थामस मिशन स्कूल, कयामपट्टी, हरखपुर के साथ किया जहां पर स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से अतिथियों का मन मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता और ब्लॉक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, भारत विकास परिषद काशी प्रांत लोकेश कुमार, शाखा अध्यक्ष सतेन्द्र अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, शिव कुमार, शरद साहु संयोजक संस्कार, आशुतोष पाठक संयोजक पर्यावरण, अतुल सिंह, डॉ. सुनील जायसवाल, आनंद साहू, अनुप गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, संजय साहू, संतोष अग्रहरि आदि लोग उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधक संतोष मौर्या, श्रीमती मंजू मौर्या और प्रधानाचार्या श्रीमती विनिता खरवार के निर्देशन में भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक दीपक केशरी रहे।

यह भी पढ़ें | Chandauli News: चंदौली जिले की बिटिया प्रतिज्ञा जम्मू में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें