BREAKING

Jaunpur News: छह सौ मीटर दौड़ में आदिति और पवन ने मारी बाजी

बेसिक शिक्षा के खिलाड़ियों का विधायक ने बढ़ाया हौसला

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। ब्लाक स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के छात्रों के बीच सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक बेसहूदासमाफी में आयोजित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से प्रसन्न विधायक रमेश सिंह ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में प्रतिभाग करने से छात्रों का चतुर्दिक विकास होता है। 


खेल में जीत से अहंकार और हार से निराशा नहीं होनी चाहिए। प्रतियोगिता में छह सौ मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में मखदूमपुर विद्यालय की छात्रा अदिति पहले स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में अकबरपुर के पवन कुमार प्रथम रहे। चार सौ मीटर में दौड़ में पहले स्थान पर कानामऊ विद्यालय के वशीम तथा बालिका वर्ग में लखरैया की नैना ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पिलकिछा की टीम पहले पायदान पर रही।दूसरे स्थान पर पोटरिया की टीम रही‌। बालिका वर्ग में पहले स्थान पर मरहट तथा दूसरे पर पटैला विद्यालय की टीम रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पिलकिछा तथा उप विजेता तिसौली की टीम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय व प्रधान डॉ अजीत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें