Jaunpur News: शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान, 6 गिरफ्तार | Naya Sabera Network
गौराबादशाहपुर ,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे उ0नि0 रामलाल थाना हाजा पर जनसुनवाई कर रहे थे तो ग्राम तियरी में 03 मई को 112 नम्बर पर दो पक्षो के मध्य लडाई झगडा करने की सूचना पर स्थलीय जाँच कर दोनो पक्षो को थाना स्थानीय पर तलब किया गया प्रथम पक्ष के दीपक गौतम पुत्र रमेश गौतम, आकाश गौतम पुत्र पप्पू गौतम, संदीप गौतम पुत्र पन्नालाल तथा द्वितीय पक्ष दिनेश उपाध्याय पुत्र स्व0 आत्मानन्द उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय पुत्र बृज किशोर उपाध्याय, शिवानन्द उपाध्याय पुत्र दिनेश उपाध्याय निवासी गण ग्राम तियरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद को उपस्थित हुए दोनो पक्ष से उ0नि0 रामलाल द्वारा थानाध्यक्ष के समक्ष पूछताछ किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेतासराय में पुलिस ने वारंटी को पकड़ा | Naya Sabera Network
पूछताछ दोनो पक्ष एक दुसरे पक्ष को बच्चो द्वारा बकरी चराते समय हुए बाद विवाद एंव लडाई झगडा को लेकर आमदा फौजदारी होकर उत्तेजना पूर्ण बाते बोलने लगे जिन्हे काफी समझाया गया लेकिन उसका असर उनपर नही पडा जिससे यह पूर्ण रुप से संभावना उत्पन्न हो गयी कि वापस घर जाते ही आपस में मार पीट कर कोई संगीन जुर्म कारित कर शांति व्यवस्था छिन्न भिन्न कर देगें अतः मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु उभय पक्ष उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये पुलिस हिरासत मे लिया गया। उभय पक्ष उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।
![]() |
विज्ञापन |