UP News: कायस्थ चेतना मंच ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का किया समर्थन | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Kayastha Chetna Manch supports one nation one election campaign | Naya Sabera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिमी बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल से मिलकर कायस्थ चेतना मंच ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का समर्थन किया। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने सुनील बंसल जी से रुहेलखंड विश्व विद्यालय के अटल सभागार में भेंट कर बीजेपी के एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को अपना समर्थन देने की बात कही। साथ ही कहा कि बीजेपी ने बरेली महानगर अध्यक्ष के रूप में अधीर सक्सेना को दोबारा अध्यक्ष बनाकर कायस्थ समाज को सम्मान दिया है। 

Jaunpur News: Kayastha Chetna Manch supports one nation one election campaign | Naya Sabera Network

बरेली में कायस्थ समाज से डॉ अरुण कुमार विधायक के बाद अब सरकार में वन मंत्री भी हैं। निर्भय सक्सेना ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव में ही देश भर में मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं की पकड़ होगी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ. संगीता तिवारी को मिला राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार | Naya Sabera Network

उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही साथ ही ए टीएम तर्ज पर वोटर कार्ड बनाने जैसे भी कार्य हो जाएं तो अन्य प्रदेश में शिक्षा नौकरी को गए लोग अपना मत वही से दल सकते है जिससे उनकी भागदौड़ कम होगी और मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। श्री सुनील बंसल ने कहा इसी क्रम में चुनाव के लिए भी रिफॉर्म किए आएंगे।

Jaunpur News: Kayastha Chetna Manch supports one nation one election campaign | Naya Sabera Network

ताकि दूर दराज प्रदेश में रह रहे लोगों को अपने एरिया में आए बिना ही वोट डालने की व्यवस्था बन सके। इस भेंट में सुनील बंसल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश में कई समस्याओं का निदान संभव है। इस भेंट के समय  महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित बिंदु एडवोकेट, प्रदीप मधवार, निर्भय सक्सेना, पंकज जौहरी, रचना सक्सेना भी साथ थे।

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें