Mumbai News : खाटू श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु | Naya Savera Network
- बाबा का सजाया गया अलौकिक दरबार
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। श्याम तेरा परिवार द्वारा आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में श्रोता झूम उठे और भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की। बता दें कि भजन संध्या का एक भव्य आयोजन मुलुंड पश्चिम के गणेश गवाड़े रोड स्थित श्री उदासीन आश्रम में किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। इस आयोजन में श्याम तेरा परिवार के रामप्रवेश गुप्ता,नरेंद्र प्रजापति, तेजनाथ चौहान, संतोष जायसवाल, गणपत सुथार, संदीप गुप्ता, नील महावर, राजेश सिंह, सुखलाल प्रजापति, लालचंद गुप्ता,दिलीप गुप्ता,संतोष गुप्ता व अन्य श्याम भक्तों का सहयोग था। भजन गायक बंटी शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर दरबार में बैठे श्याम प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।देर रात चली इस विशाल भजन संध्या में खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया था, जहां भक्तों पर पुष्प तथा इत्र वर्षा हुई। साथ ही दरबार मे अखंड ज्योत जगी।



