Jaunpur News : यातायात पुलिस ने किया 2377 वाहनों का चालान | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा, तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान 2377 वाहनों का चालान किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात, नगर देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के शहर के प्रमुख चौराहा, तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। टीम ने बिना हेलमेट 1722, बिना सीट बेल्ट 80, तीन सवारी वाहन चाला 92, यातायात नियमों का उल्लंघन 41, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चालाना 30, खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोग 34, वाहन में काली फिल्म का प्रयोग 5, बिना डीएल वाहन चलाना 8, वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग 2, ओवर स्पीड वाहन चलाना 5, नो पार्किंग 48, शेष अन्य धारा में 310 का चालान किया गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें