BREAKING

#MumbaiNews: भाजपा गट नेता प्रवीण दरेकर को मिलेगा उत्कृष्ट संसदपटु पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। राष्ट्रकुल संसदीय बोर्ड, महाराष्ट्र शाखा द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद 'उत्कृष्ट संसदपटु पुरस्कार भाजपा गट नेता विधायक प्रवीण दरेकर को दिए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार 3 सितंबर 2024 को विधान भवन के मध्यवर्ती सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार की अनुशंसा पुरस्कारों के लिए नियुक्त विशेषज्ञ समिति द्वारा विधायिका के कार्यों में नियमित भागीदारी, विधायिका के नियमों का कड़ाई से पालन, विधायिका में प्रस्तुत किये जाने वाले विषयों की समझ, उपस्थिति, प्रस्तुत करते समय उपयोग किये गये ज्ञान का सत्यापन, वक्तृत्व ,उत्कृष्ट भाषण आदि की जांच करने के बाद की जाती है। प्रवीण दरेकर को पुरस्कार की घोषणा होते ही मागाठाणे विधानसभा में हर जगह खुशी की लहर दौड़ गई है।महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह,  भाजपा युवा नेता अखिलेश चौबे, प्रकाश दरेकर, संदीप पांडे, सचिन शिरवडकर, प्रवीण राय, किरण सालुंखे ,हेमंत मकवाना, विनोद परब समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें