#JaunpurNews : तीज क्वीन के खिताब से नवाजी गईं नीलम जायसवाल | #NayaSaveraNetwork

  • भारत विकास परिषद ने आयोजित किया शांभवी उत्सव तीज महोत्सव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा शांभवी उत्सव तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मैहर देवी मंदिर में किया गया जिसमें तीज क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नेहरू बालोद्यान की प्रधानाचार्या डॉ चंद्रकला सिंह, विशिष्ट अतिथि सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष बबिता जायसवाल, महिला संयोजिका प्रतिभा सिंह द्वारा भारत माता एव स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

#JaunpurNews : तीज क्वीन के खिताब से नवाजी गईं नीलम जायसवाल | #NayaSaveraNetwork



मेंहदी प्रतियोगिता में ज्योति श्रीवास्तव प्रथम रिंकी द्वितीय, थाली सजाओं में ज्योति श्रीवास्तव प्रथम नीलम जायसवाल द्वितीय, चूड़ी चेन प्रतियोगिता में सीमा अग्रहरी प्रथम रेखा संतोषी द्वितीय, माचिस तीली प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम अर्चना पाठक द्वितीय, बैलून रेस प्रतियोगिता में रेखा गुप्ता और श्वेता अग्रहरी की जोड़ी प्रथम सुजाता जायसवाल नीतू सिंह की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। तत्पश्चात तीज क्वीन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब में नीलम जायसवाल को प्रथम स्थान और ज्योति वर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं को प्रकल्प प्रमुख ममता साहू की तरफ से श्रृंगार की सामग्री से भरी टोकरी भेंट की गई। मुख्य अतिथि नेहरू बालोद्यान की प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रकला सिंह ने सभी को हरतालिका तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलाए आज हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है।

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि आज के इस पाश्चात्य सामाजिक परिवेश में इस तरह का कार्यक्रम हमे अपने सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, सतेंद्र अग्रहरी, अतुल सिंह, राजेंद्र निगम, सुजीत गुप्ता, कमला साहू, रेखा गुप्ता, सविता गुप्ता, अर्चना सिंह, प्रीति गुप्ता, संतोष अग्रहरी, सर्वेश जायसवाल, ध्रुव जायसवाल आदि  उपस्थित थे। संचालन श्वेता अग्रहरी तथा आभार कार्यक्रम संयोजक पूनम श्रीवास्तव, अनिता निगम ने व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें