#JaunpurNews : केराकत में हौसला बुलंद बदमाशो ने तड़तड़ाई गोली, मची भगदड़ | #NayaSaveraNetwork


  • युवक से बदमाश सोने की चेन छीनने का कर रहे थे प्रयास
  • घटना स्थल पर एसपी सिटी समेत भारी पुलिस बल मौजूद

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खड़हर डगरा के पास हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने युवक से सोने की चेन छीनने के प्रयास से असफल होने पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बिदित हो कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अउवार गांव निवासी गोविंद निषाद 35 वर्ष पुत्र लालमन निषाद किसी काम से कस्बा केराकत में गया हुआ था। 

काम खत्म करके अपनी बाइक से दिन में लगभग 2 बजे घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवक मिले और उनसे मुफ्तीगंज का रास्ता पूछा। जैसे ही गोविंद ने रास्ता बताने के लिए अपनी बाइक धीरे की उतनी ही देर में बाइक पर सवार दूसरा युवक इसके ऊपर झपटा मारा दोनों में हातपाई होने लगी। इतने में दूसरे बदमाश ने तमंचे से उसके बाएं पैर में गोली मार दिया गोली पेट के नीचे जांघ पर लगी है जैसे ही गोली चलने की घटना घटित हुई वहां भगदड़ मच गई। 

गोली लगने से घायल गोविंद जैसे ही जमीन पर गिरा बदमाश मौके से फरार हो गए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी बृजेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह,मुफ्तिगंज चौकी प्रभारी जुगल किशोर समेत भारी पुलिस बल मौजद रही।पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है।

घायल गोविंद ने बदमाशो को पहचान नहीं कर पाया बदमाश मुंह पर मास्क लगाया हुआ था पुलिस देवाकलपुर और बेलाव तक दविश डाल रही है।समाचार लिखे जाने तक बदमाश पुलिस की पकड़ से काफी दूर है। वही घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। गोली चलने की घटना घटित होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें