BREAKING

#MumbaiNews: ब्राह्मणों के आत्मगौरव और आत्मसम्मान की रक्षा करेगी समाजवादी पार्टी: संतोष पांडे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके गौरव और स्वाभिमान की रक्षा की है। सपा शासन काल में पंडित जनेश्वर मिश्र के नाम पर चलाई गई अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं आज भी समाज को लाभ पहुंचा रही हैं। लंभुआ, सुल्तानपुर के पूर्व सपा विधायक तथा ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा कहे जाने वाले संतोष पांडे ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित राहुल इंटरनेशनल स्कूल, मीरा रोड में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए उपरोक्त बातें कही। 

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को नई दिशा और ताकत दी है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ साथ आरव ग्रुप के चेयरमैन नितिन तिवारी , अतुल तिवारी, राहुल राज मिश्रा तथा गणेश दुबे का भी राहुल एजुकेशन की तरफ से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, वीरेंद्र दुबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, अभय राज चौबे तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें