#BandaNews: केडी सिंह ग्वाटेमाला अमेरिका में देंगे व्याख्यान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बांदा। ग्वाटे माला (नार्थ अमेरिका) में स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय लेखक और साहत्यिकार केडी सिंह को २५ सितम्बर २०२४ को आयोजित हिंदी भाषा साहित्य और संस्कृतिः भारत-ग्वाटे माला की सांस्कृतिक साझेदारी विषयक कार्यक्रम में सम्मिलित होने तथा ब्याखान देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
केडी सिंह हिंदी की अनेक विधाओं, संस्मरण, व्यंग, उपन्याय, जीविनी, कविता, कहानी तथा एकेडमिक लेखन पर अबतक १५ पुस्तकें लिख चुके हैं। जिनका प्रकाशन हो चुका है। इन्हे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से तीन बार राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान से एक बार तथा प्रयाग गौरव सम्मान से पुरष्कृत किया जा चुका है। वर्ष २०२३ में फिजी में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में इनकी एक पुस्तक का लोकार्पण भारत के विदेश राज्यमंत्री द्वारा किया गया था। उनके समग्र लेखन और हिंदी में उनके योगदान के लिए एक भारतीय विश्व विद्यालय द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि भी प्रदान की गई है। केडी सिंह बांदा जिले के पिपरहरी गांव के रहने वाले हैं और परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश में एक राज्यपत्त्रित अधिकारी हैं। वह समनांतर रूप से अपने लेखन और साहित्य में हिंदी को समृद्ध कर रहे हैं।


