#JaunpurNews : मत्स्य विभाग में नवीन योजना एयरेशन सिस्टम की बढ़ायी गयी तिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य शाहिद जमाल ने बताया कि पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों को समर्पित, एयरेशन स्टिम स्थापना नामक एक नवीन योजना के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ायी गयी है। अब मत्स्य विभाग की विभागीय वेबसाइट http//fisheries.up.gov.in पर 21 अगस्त 2024 से 03 सितम्बर 2024 तक आवेदन किया जा सकता है।
योजना में मत्स्य बीज हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टे के तालाब पर ऐसी महिला मत्स्य पालक जिसके तालाब की पट्टा अवधि 05 वर्ष शेष हो आवेदन कर सकते है। 0.5 हे0 के तालाब पर एक एयरेटर एवं 1.00 हे0 अथवा उससे बड़े तालाब पर अधिकतम 02 एयरेटर प्रति महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हे0 हो आवेदन कर सकते है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
