#ShahjahanpurNews : बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहजहांपुर। जिले में घर के बाहर खेल रही छह साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सदर बाजार में रहने वाली छह साल की बच्ची बुधवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके घर के सामने रहने वाला संजीव (30) नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गया।

पुलिस अधीक्षक ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी ने बच्ची से दुराचार किया और जब पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पोक्सो अधिनियम और अजा-अजजा अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें