#JaunpurNews : शिक्षामित्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लगाए गम्भीर आरोप | #NayaSaveraNetwork
- पीड़िता न्याय के लिए पुलिस और शिक्षा विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार स्थित कंपोजिट सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षामित्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिक्षामित्र ने आरोप लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की अनैतिक मांग नहीं पूरी करने पर उसे नौकरी से निकाले जाने की नोटिस थमा दी गई। पीड़िता ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया है।
शाहगंज कोतवाली और बेसिक शिक्षा विभाग को दिए गए लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब दो महीने पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसे रास्ते में रोका और उसकी खराब आर्थिक स्थिति को सुधारने की बात कही। कहा कि इसके बदले में मेरे हिसाब से चलना होगा, मैं आपको हर खुशी दूंगा। शिक्षामित्र ने आरोप लगाया कि उसने इस अनुचित और अनैतिक मांग को ठुकरा दिया तो प्रभारी प्रधानाध्यापक वहां तैनात एक महिला सहायक अध्यापक समेत अन्य स्टाफ के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से उत्पीड़ित करने लगे। उसे समय समय पर नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकियां दी जाने लगीं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विभाग में उसकी पकड़ है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
पीड़िता के मुताबिक 11 अप्रैल को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसे ऑफिस में बुलाया और उसे जमकर डांटते हुए नौकरी से निकाले जाने की नोटिस थमा दी। पीड़िता का कहना है कि मानसिक उत्पीड़न करके उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसे कुछ हुआ तो जिम्मेदारी प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की होगी।
पीड़िता ने बताया कि उसने बीएसए और शाहगंज कोतवाली में इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन, काफी दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताते चलें कि प्रभारी प्रधानाध्यापक यहां तैनाती के बाद से ही अपनी कार्यशैली को लेकर विवादों में रहे हैं। कुछ महीने पहले उनके खिलाफ स्थानीय सभासद पति ने भी बदसलूकी और मिड डे मील में अनियमितता का आरोप लगाया था।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
