BREAKING

#ThaneNews : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ की मौत, 48 घायल | #NayaSaveraNetwork

महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ की मौत, 48 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक रासायनिक कारखाने में बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग लगने से कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेस-2 में स्थित एम्बर केमिकल कंपनी के बॉयलर में हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनायी दी। निकटवर्ती इमारत के शीशे टूट गए, जबकि आसपास के कई घर विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गए। एक नागरिक अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि विस्फोट दोपहर करीब 1.40 बजे रसायन कारखाने में हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद लगी आग आसपास की तीन फैक्टरियों में फैल गई और धुएं और आग की लपटें काफी दूर से देखा जा सकती थी। उन्होंने कहा, “घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने ठाणे कलेक्टर से चर्चा की है और वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं... राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों को बुलाया गया है।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने ‘एक्स’ पर कहा, 'मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' विस्फोट अपराह्न के भोजन के समय अमुदान केमिकल कंपनी लिमिटेड के एक बॉयलर में हुए और जिला अधिकारियों ने बचाव अभियान में मदद के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय दमकल विभाग और पुलिस को बुलाया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आग की लपटें आसपास के अन्य उद्योगों में न फैल सके।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*ADMISSION OPEN NOW AT MOUNT LITERA ZEE SCHOOL JAUNPUR  JOIN US IN SHAPING BRIGHT FUTURE TODAY  INDIA'S LEADING SCHOOL CHAIN  130+ Campuses 110+ Cities  ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards  (Science, Commerce & Humanities) Fatehganj Jaunpur 222132  7311171181, 7311171182  #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें