#MumbaiNews : हृदयांगन द्वारा रंगोत्सव पर मचा धमाल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई । हृदयांगन साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था मुंबई के तत्वावधान में होली मिलन पर्व पर हृदयांगन होली हुड़दंग आनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।‌रंगोत्सव पर गीत,फाग,चैता ने मचाया धमाल जिसमें नेपाल सहित कई प्रान्तों के कवि कवियित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनायें प्रस्तुत की।‌संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कानपुर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवियित्री डॉ प्रमिला पाण्डेय(हृदयांगन संस्था संरक्षिका) एवं उत्कृष्ट मंच संचालन बिजनौर से प्रख्यात कवि नीरज कान्त सोती ने किया।कवि सम्मेलन में रमेश कुमार द्विवेदी,सुल्तानपुर सुधा बसोर सौम्या, गाजियाबाद संतोष तुलस्यान,बीरगंज नेपाल अंजु कन्हैया निधि,बीरगंज नेपाल अनुपम शुक्ला,लखनऊ डॉ विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंंजु,देहरादून हृदयांगन संस्था समूह की राष्ट्रीय अध्यक्ष,भैया जी ' नीरज ', आजमगढ़ , प्रमुख संयोजक हृदयांगन संस्था समूह एवं सूत्रधार,धारा त्रिपाठी,कानपुर डॉ प्रमिला पांडेय,कानपुर रमेश चंद्र माहेश्वरी 'राजहंस', बिजनौर तेजपाल गुप्ता,मुंबई डॉ दक्षा एच निमावत, गाँधीनगर,गुजरात संरक्षक हृदयांगन संस्था,श्री कांत तैलंग,जयपुर राजस्थान ओम प्रकाश सिंह ठाणे,प्रेम चंद्र स्वर्णकार प्रेम महोबा उत्तर प्रदेश, ऋतु गर्ग सिलीगुड़ी प बंगाल,तीर्थ देव शर्मा सरल पीलीभीत,शारदा प्रसाद दूबे शरतचन्द्र मुम्बई,कविता नंदिनी आजमगढ़,रश्मि पांडेय अनामिका कानपुर एवं बिधु भूषण विद्यावाचस्पति संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव,हृदयांगन संस्था शुक्ला खेड़ा उन्नाव ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ही डॉ सत्या होप टॉक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के संस्थापक डॉ सत्य प्रकाश पांडेय वैज्ञानिक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कवि सम्मेलन के समापन पर विधु ने सभी आमंत्रित कवियों का आभार व्यक्त करते हुए हृदयांगन होली रसराज सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से देशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ