पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह भाजपा में शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में आज यहां कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश संगठन के अनुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और जबलपुर महापौर जगतबहादुर अन्नू की उपस्थिति में श्री सिंह भाजपा में शामिल हुए। श्री शर्मा ने भगवा दुपट्टा पहनाकर श्री सिंह को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया।
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Politics
recent