दिल्ली में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। दिल्ली में सुबह तेज हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के कुछ छिटपुट इलाकों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा। भारतीय रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 346 दर्ज किया गया। 



*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें