जौनपुर: श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे पिलखिनी गांववासी व क्षेत्रवासी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे पिलखिनी गांववासी व क्षेत्रवासी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डॉ.अरविंद सिंह ने किया श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन

22 जनवरी को प्रोजेक्टर के जरिए दिखया जायेगा सीधा प्रसारण

जौनपुर। भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूरे देशभर में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में दीवाली भी मनाई जाएगी. लोग अपने-अपने अराध्य देव के दर्शन के लिए लालायित हैं, हालांकि 22 जनवरी को आम लोगों को अयोध्या न जाने का आह्वान किया गया है ताकि प्रभु के आगमन में कोई समस्या न हो।


इस दौरान अपने भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए लोग लाइव टेलीकास्ट देखें इसके लिए माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर, सुधाकर सिंह फाउण्डेशन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद सिंह ने पिलखिनी गांव में 21 जनवरी को दुर्गा मंदिर पर श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था की है ताकि लोग मंदिर पर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करें। इसके साथ ही 22 जनवरी को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। हलांकि हर साल दुर्गा मंदिर पर समारोह होता है लेकिन इस बार राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण के आयोजन होने से यह समारोह विशेष हो गया है। 

पांच सौ वर्षों का स्वप्न होने जा रहा साकार: डॉ.अरविंद सिंह

जौनपुर। डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि 500 वर्षों के पश्चात हमारे बुजुर्गों का स्वप्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा हैञ इसके लिए न जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। आखिरकार वह दिन आ ही गया जब प्रभु श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होंगे। 22 जनवरी का दिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पूरे विश्व में अयोध्या की चर्चा हो रही है। अयोध्या पहुंचने के लिए लोग देश के कोने-कोने से आएंगे और प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। हम सभी लोगों के लिए यह गौरव का क्षण होगा। हम सब ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं। 

अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में हो शामिल: रमेश सिंह

जौनपुर। ग्रामोदय इण्टर कालेज गौराबादशाहपुर के प्रवक्ता प माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह ने ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने कहा कि लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में टीडी इंटर कालेज के वरिष्ठ लिपिक दिनेश सिंह लगे हुए हैं ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो।


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें