BREAKING

मुंबई: भगवान राम के स्वागत में मेघाश्रे संस्था द्वारा भजन, आरती और दीपोत्सव | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रे संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह और उनके सुपुत्र श्रेय सिंह द्वारा अयोध्या में ऐतिहासिक रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर लोअर परेल स्थित सेंट रेगिस जेनिथ पार्टी हॉल में भजन, आरती और दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। प्रख्यात फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम में मुंबई की अनेक जानी मानी हस्तियों समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सीमा सिंह ने कहा कि भगवान राम इस देश के गौरव और स्वाभिमान से जुड़े हुए हैं। हमारी संस्था भजन, आरती और दीपोत्सव द्वारा स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों और विचारों पर चलकर ही देश में राम राज्य कायम हो सकता है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें