मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों मध्यम से घना कोहरे के आसार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। अरब सागर से आ रही नमी के साथ ही हवाएं उत्तरी होने के कारण मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरे का अनुमान है। मध्यप्रदेश में चंबल और ग्वालियर संभाग में आने वाले अनेक स्थानों पर ठिठुरन के साथ ही कोहरे का सिलसिला, यह कई दिनों से जारी है। राज्य में दतिया सबसे ठंडा रहा।
पिछले चौबीस घंटों के दौरान दतिया में पारा 05 डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया। प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा। भोपाल में पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में आज मध्यम कोहरा छाया रहा और दृश्यता 200 से 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई। कई जिलों में शीतलहर भी चली।
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
AD |