BREAKING

नगर निगम के कैम्प कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

नगर निगम के कैम्प कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

  • सीएम योगी के सानिध्य में शुरू हुआ स्वछता और सेवा का विशेष अनुष्ठान
  • सफाई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, जरूरतमंद लोगों में वितरित किए कंबल व ऊनी वस्त्र

नया सवेरा नेटवर्क

गोरखपुर। लोक आस्था से तरंगित खिचड़ी मेले को लेकर वैश्विक ख्याति वाले गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का उफान उमड़ने लगा है। मेले को जीरो वेस्ट उत्सव बनाने तथा यहां आने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर निगम के अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सीएम योगी ने इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल व कंबल वितरित किए और मासूमों को अपने हाथ से खिचड़ी प्रसाद परोसा। 


नगर निगम के कैम्प कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

खिचड़ी मेले को लेकर नगर निगम ने गोरखनाथ मंदिर में एक अस्थायी कैम्प कार्यालय स्थापित किया है। प्रदेशव्यापी वृहद एवं विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने के लिए अयोध्या रवाना होने से पूर्व नगर निगम के इस अस्थायी कैम्प कार्यालय का उद्घाटन सुबह मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने आरआरआर सेंटर का भी शुभारंभ किया और नगर निगम की सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


नगर निगम के कैम्प कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

सीएम योगी ने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिये नगर निगम के द्वारा कपडे के बैग उपलब्ध कराने के लिए लगाये गये आटोमैटिक वेंडिंग मशीन का शुभारभ भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जरुरतमंदों में कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए और बच्चों को प्यार, दुलार व आशीर्वाद देते हुए खिचड़ी प्रसाद परोसकर खिलाया। इस अवसर पर महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें