शारदीय नवरात्र: दुल्हन की तरह सजा शीतला चौकियां धाम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- शारदीय नवरात्र के पूर्व सजावट की तैयारियों में जुटे स्थानीय दुकानदार
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर धाम मंदिर परिषद छेत्र में नगर पालिका, कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की जा रही है। मंदिर परिषद की भी साफ, सफाई की जा रही है। मंदिर परिषद छेत्र में स्थित माला फूल, नारियल चुनरी प्रसाद, समेत सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की सभी दुकानें आकर्षण रूप दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। दुकानदार गेंदा, अढहुल, गुलाब आदि की माला का स्टॉक कर लिए है। नारियल प्रति पीस 25 रूपया थोक व फुटकर में 30 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है।
मंदिर परिषद को झालरों से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर पुजारी शिव कुमार पंडा द्वारा बताया गया नवरात्रि में भोर पांच बजे मां की मंगला आरती किया जाएगा। तत्पश्चात मंदिर का कपाट दर्शनार्थियों के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया जाएगा। दर्शनार्थी गर्भगृह तक जाकर दर्शन पूजन कर सकेंगे। मंदिर परिषद छेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे सही कर लिए गए हैं मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। नवरात्रि की सुरक्षा के लिए पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन दल तैनात रहेगा।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |





