यात्री बस पलटी, 34 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में शुक्रवार को बस पलट जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर यात्री बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब निजी यात्री बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बस बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई तथा 34 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें